फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 27 Jul 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे ​खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल मुजाफत कला की क्रिकेट टीम ने जीएसएसएस खदरी, छछरौली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट में गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल ने पहले मुकाबले में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, लेदी को हराया। इसके बाद दूसरे मैच में मेजबान जीएसएसएस खदरी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में टीम ने गवर्नमेंट हाई स्कूल, फतेहगढ़ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कक्षा नौ के छात्र पार्थ शर्मा ने कप्तान के रूप में किया, जबकि कक्षा दस के छात्र शौर्यम उप-कप्तान रहे। टीम के खिलाड़ी मुकुल, तनव, रुद्र, रमन, अमर, कनिक्ष, नमन, हार्दिक और अमन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खिलाड़ियों को कोच ऋतिक रोहिला का प्रभावी मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन विकास शर्मा एवं जयपाल ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यालय की प्राचार्या शुभनीत कौर ने भी टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें