आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई की रस्म अदा करतीं विशिष्ट अतिथि। स्वयं
यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई की रस्म के साथ बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। वहीं महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला संयोजक मनीषा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, तुलसी गोस्वामी, पार्षद दीक्षित धीमान, नरेंद्र राणा और उमा शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। इस मौके पर सर्कल सुपरवाइजर पायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनू, पूनम, नेहा, रीटा मौजूद रहीं। संवाद