गो तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह गो रक्षा टास्क फोर्स और
गोरक्षा दल के सदस्यों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने और फायर करने से नहीं चुकते। गो
तस्कराें ने कई बार गो रक्षकों पर फायरिंग करने और उन पर गाड़ी चढ़ाने का
प्रयास किया गया।
ऐसा ही एक मामला शनिवार सुबह खिजराबाद थाना क्षेत्र के
गांव अराईयांवाला में हुआ। जहां पर पशु तस्करों ने गो रक्षा दल के दो
सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और उन पर गोली चलाई। घटना में दो
गो रक्षा दल के सदस्य गोली लगने से बाल-बाल बच गए। गोली गाड़ी की बॉडी के
आरपार हो गई। पुलिस ने अज्ञात गो तस्कराें के खिलाफ मामला दर्जकर कैंटर को
कब्जे में ले लिया। कैंटर से 15 गोवंशजाें को मुक्त करवाया गया। जिनमें एक
गाय और बछड़ा मृत मिला।
गो रक्षा टास्क फोर्स और गो रक्षा दल के सदस्याें
पर हमला करने की यह लगभग दसवीं घटना है। गोरक्षा दल के अध्यक्ष सचिन
भटौली और गोरक्षा टास्क फोर्स के इंचार्ज मेवा राम ने बताया कि उन्हें
सूचना मिली थी कि रात के समय पंजाब से एक कैंटर में भर कर गोवंशजाें को वध
के लिए अराईंयावाला के रास्ते यूपी ले जाया जाएगा। सूचना के मुताबिक
अराईयांवाला गांव के पास टास्क फोर्स और गोरक्षा दल के सदस्यों ने संयुक्त
रूप से नाकाबंदी की। इस दौरान उन्हाेंने मार्ग में कील लगे पट्टे डाल दिए।
तड़के करीब तीन बजे उन्हेें छछरौली की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। जैसे
ही उन्हाेंने कैंटर को रुकने का इशारा किया गया तो कैंटर चालक ने कैंटर को
उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। मुश्किल से सभी ने अपनी जान बचाई। इसके बाद
आरोपी तस्कर वहां से भागने लगे। लेकिन मार्ग में रखे कील के फट्टे से
निकलने पर कैंटर के पहिये में पंक्चर हो गया। लेकिन कुछ दूर तक आरोपी तस्कर
उसे भगाते रहे।
उन्हाेंने उनका काफी दूर तक पीछा किया। जैसे ही उन्हाेंने
तस्करों की गाड़ी के ऊपर काबू पाया तो तस्करों ने उन पर फायर कर दिया। गोली
गो रक्षा दल के अध्यक्ष सचिन भटौली और संजीव के पास से गुजरते हुए गाड़ी
की बॉडी से आर-पार हो गई। फायर करते हुए गो तस्कर अंधेेरे का फायदा उठा कर
साथ लगती यमुना नदी के लाल टोपी घाट के रास्ते यूपी में फरार हो गए। गो
टास्क फोर्स के इंचार्ज मेवा राम का कहना है कि वह जिले से गोतस्करी को
समाप्त करने को लेकर प्रयासरत हैं।