रादौर। युवा कांग्रेसी नेता उमेश कांबोज बुबका बुधवार को गांव टापू कमालपुर बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से यमुना में समाई भूमि के बारे में जानकारी ली। उमेश कांबोज बुबका ने कहा कि यमुना नदी में बाढ़ का कारण प्रदेश सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं। यदि प्रदेश सरकार समय पर रहते बाढ़ प्रभावित कार्यो को पूरा कर लेती तो यह स्थिति नहीं देखनी पड़ती। संवाद