फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्लोब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39 रन से जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39 रन से जीता फाइनल
विज्ञापन

-सढूरा गांव में कराई गई अंडर 14-16 क्रिकेट प्रतियोगिता-
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सढूरा गांव में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से अंडर 14-16 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सढूरा, यमुनानगर, ग्लोब क्रिकेट एकेडमी, बापा टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सढूरा फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब व ग्लोब क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें ग्लोब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ग्लोब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए परम कांबोज के 79 रन व अंश सैनी के 30 रनों की मदद से 159 का रन बनाए। जवाब में सढूरा फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 53 रन जोड़ दिए। इसमें वतन ने शानदार 37 रन बनाए और आखिर में कर्ण धीमान ने अच्छी बैटिंग की। लेकिन सढूरा फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी 119 रन ही बना सकी। ग्लोब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39 रन से जीत दर्ज की। आरव को मैन ऑफ द मैच, परम कंबोज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट जशन व बेस्ट विकेट कीपर अंश सैनी को चुना गया। मुख्य अतिथि मलखान सिंह व बलवान सिंह को आयोजकों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मलखान सिंह व बलवान सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें