स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को चित्र भेंट कर सम्मानित करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन। आ
- फोटो : अमर उजाला
साढौरा। गांव रसूलपुर में स्थित श्रीकृष्ण कृपा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर विशेष बल देना जरूरी बताया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य कम फीस में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर विशेष बल देना अत्यंत आवश्यक है। नैतिक शिक्षा ही विद्यार्थियों को एक संवेदनशील, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की दिशा प्रदान करती है। विद्यालय समिति के महासचिव श्री ओम प्रकाश चुघ ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, अभिभावकों एवं अतिथियों का सहयोग एवं उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के संस्थापक महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, संदीप गुर्जर के अलावा संदीप बंसल, जितेन्द्र गुप्ता, भारत भूषण बंसल, रमेश अरोड़ा, भीष्म चुघ, पंकज चुघ, मनीष कुमार, सचदेव चुघ, विनोद गोयल, गीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।संवाद