फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चों को दें आगे बढ़ने के अवसर : उपायुक्त

Thu, 26 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीसी प्रीति का स्वागत करते अर्ध विकसित बच्चे व सोसाइटी के पदा​धिकारी। डीआईपीआरओ - फोटो : samvad
विज्ञापन
जगाधरी। विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर आरोहण वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू गर्ल्स कॉलेज में विशेष बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त प्रीति ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि समाज और अभिभावकों का दायित्व है कि विशेष बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर दें ताकि वे भी सामान्य जीवन जी सकें।
विज्ञापन

संस्था की कोऑर्डिनेटर रेखा ने बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज की कंप्यूटर विभागाध्यक्ष रीतू की ओर से वर्ष 2013 में आरोहण वेल्फेयर सोसाइटी की स्थापना की गई थी। संस्था समाज के कमजोर, विशेष आवश्यकता वाले और अर्ध विकसित बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। बच्चों को थेरेपी, काउंसलिंग और सामाजिक समावेशन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि इन बच्चों में अपार प्रतिभा और अपनापन होता है। उन्होंने एक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यूपीएससी उत्तीर्ण करने के बाद एक विशेष बच्चे से मुलाकात ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। इस मौके पर डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, संस्था के पदाधिकारी और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें