प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ आयोजक व स्टाफ। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स स्पर्धाएं लड़के एवं लड़कियों की शामिल रहीं। वहीं राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की अंडर-19 लड़कियों की वॉलीबाॅल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद व आयोजन समिति ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।