फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में दुकान पर सामान लेने आई 13 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उससे गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी रविवार को कॉलोनी में ही स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान दुकान पर बैठे जवाहर नगर निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र उर्फ नेगी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गालौच की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसकी बेटी आरोपी युवक के चंगुल से बचकर घर आई और आपबीती उसे बताई। उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भागते हुए आरोपी के सिर में लगी चोट
आरोपी जितेंद्र के सिर में चोट भी लगी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था। भागते हुए वह किसी चीज से टकरा गया जिससे उसके सिर में चोट लगी। उसके इसके बारे में ज्यादा नहीं पता है।
वर्जन
डीएसपी अजय राणा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ नेगी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।