यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही 16 वर्षीय लड़की के साथ अज्ञात युवक ने छेड़खानी की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। थाना गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत में जम्मू कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है। 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद उसकी लड़की घर लौट रही थी। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसकी लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। उसकी लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। उसकी लड़की ने घटना के बारे में उसे सूचित किया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।