फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

Thu, 11 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अगवा करने व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की आठ जून को किसी काम से बाहर गई थी।

इस दौरान उसका पड़ोसी युवक ने बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसकी लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन लड़की को पुलिस थाने लेकर पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही एसआई शीलावंती ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें