फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोस्त ने युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक युवती ने कॉलेज के दोस्त पर ही बर्थडे के बहाने कालाअंब के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त उसे ब्लैकमेल कर गलत काम करता रहा। इस संबंध में युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हिमाचल पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबाला के गांव आब्बपुर निवासी गौरव उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था। एक अप्रैल 2020 को आरोपी उसे यह कहकर अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया कि उसका बर्थडे है और वे घूमने जा रहे हैं। आरोपी ने कालाअंब में एक होटल में रूम लिया, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे नशा हो गया। आरोपी ने उसके साथ वहां पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। आरोप है कि उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। उसने कई बार कहा कि उसकी वीडियो डिलीट कर दे। आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके मोबाइल पर भी भेजी। उसने आरोपी के परिवार के लोगों से बात की और कहा कि उसकी अश्लील वीडियो डिलीट कराएं, लेकिन नहीं की। आरोपी की चाची रजनी ने भी उसे धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें