छछरौली। क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाली युवती को अगवा करके ले गया। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच करने पर उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनके पड़ोस में रहने वाला युवक राकिब शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद