प्रतापनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की 22 जनवरी को रात काे खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गई थी। रात को जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्हें लड़की घर से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव का ही अमित शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।