फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी के लिए युवती को किया अगवा

Sun, 22 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी दो दिन पहले रात का खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। सुबह जब वह जागे तो उन्हें लड़की कमरे में नहीं थी। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता हुआ कि उसकी बेटी को गांव जटहेडी निवासी अंकित शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। संवाद
विज्ञापन


दुकान से चुराया नकदी और सामान
साढौरा। कस्बे में दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने 10 हजार रुपये व इनवर्टर, बैटरी चोरी कर ली। साढौरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव ढलौर निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे में दुकान है। वह 19 फरवरी की रात दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये और इनवर्टर व बैटरी चोरी मिले। इसके बाद उसने पुलिस को शिकयत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें