फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देेकर किशोरी को किया अगवा

Wed, 15 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


बिलासपुर क्षेत्र के गांव भगवानपुर से नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर परिजनों और दोस्तों की सहायता से नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव में रहने वाला अनुराग शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को भगाने में अनुराग की मां रेशमा देवी, भाई योगी ध्यान, दोस्त छछरौली निवासी राजा, बुडिय़ा निवासी सुनील व बसंत नगर जगाधरी निवासी प्रिंस ने आरोपी का साथ दिया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई युनिश अली का कहना है कि लड़की व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें