फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

Thu, 11 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गांच चुहड़पुर खुर्द से युवती को आरोपी शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव चुहड़पुर खुर्द निवासी कांता ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात जून को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी 19 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह वापस घर लौटे तो उसकी लड़की घर पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। जांच में उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को करनाल निवासी हरपाल शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक हरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें