फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर युवती को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक आवास से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर सुविधा मॉल के पास युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके हाथ पर कोई नुकीली चीज मारकर घायल कर दिया और मोबाइल छीन कर फरार हो गया। युवक ने युवती को धमकी दी कि यदि उसने उससे बात नहीं की तो वह उसका नाम लिखकर सुसाइड कर लेगा। शहर थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी दीपक पर छेड़छाड़, मारपीट, झपटमारी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
सेक्टर 17 थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में रिसेप्शन पर नौकरी करती है। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजेशॉपिंग करने के लिए सुविधा मॉल जा रही थी। रास्ते में कुरुक्षेत्र के गांव बडौदा निवासी दीपक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस अधीक्षक आवास से मात्र 200 मीटर की दूरी पर सुविधा मॉल के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे रोक लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। आरोपी ने कोई नुकीली चीज से उसके हाथ पर वार कर उसे घायल कर दिया।
उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक कई दिन से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी उससे धमकाता है कि उससे बात कर, नहीं तो वह उसका नाम लिखकर सुसाइड कर लेगा और उसे बदनाम कर देगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक दीपक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, झपटमारी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें