यमुनानगर। जगाधरी के दुर्गा गार्डन में सात साल की नताशा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। संदेह है कि नताशा की मौत सांप डंसने से हुई। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। शव को जिला नागरिक शवगृह में रखवा दिया गया। परिजन पोस्टमार्टम न करने की मांग पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने बताया कि नताशा स्कूल से घर आई और आते ही बेहोश हो गई। परिजन नताशा को बेसुध हालत में लेकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि छोटी बेटी ने बताया कि स्कूल से आते समय नताशा के रास्ते सांप मिला था, इसलिए मौत की वजह सांप डंसने के कारण होने का संदेह है। संवाद
-