फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से युवती की मौत

Sat, 02 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव नया शहर के पास कार की टक्कर लगने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में गांव नवा शहर निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसकी लड़की संजना सुबह 11 बजे शहर जाने के लिए घर से निकली थी। वह गांव के बाहर सड़क पार करने लगी तो कार ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें