यमुनानगर। एक्टिवा पर पिता के साथ खाना लेकर घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची मन्नत की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई और पिता दीपक साहनी घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में संत नगर निवासी दीपक साहनी ने बताया कि वह बेटी मन्नत के साथ एक्टिवा पर बाजार में खाना लेने के लिए गया था। घर लौटते समय भगत सिंह चौक के पास ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मन्नत को मृत घोषित कर दिया। दीपक का इलाज चल रहा है। संवाद