जगाधरी वर्कशाप में विष्णु नगर के समीप रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आकर 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जीआरपी ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को यमुनानगर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।
थाना जीआरपी के एसआई मुंशीराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे स्टेशन मास्टर से मिमो मिली कि जगाधरी वर्कशाप में विष्णु नगर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे तो करीब 13 साल की बच्ची दो टुकड़ों में कटी पड़ी थी।
उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों से से पूछताछ की। लेकिन बच्ची की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि बच्ची ने खाकी रंग का कमीज व सलवार पहना हुआ है और उसके गले में लाल व हरे रंग की चुनरी थी। प्राथमिक जांच में बच्ची की मौत रेलवे ट्रैक को पार करने से हुई। ऐसा लग रहा है। शिनाख्त न होने पर शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।