फैशन शो की विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व स्टाफ। संस्थान
जगाधरी। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से फैशन शो एवरी वियर हर पहनावा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फैशन शो में छात्राओं ने अपने अदाओं के खूब जलवे बिखेरे। कार्यक्रम कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर के नेतृत्व में हुआ। इसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसर हरजिंदर कौर अतिथि रहीं। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ मॉडल और सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर का चयन किया गया। सर्वश्रेष्ठ मॉडल में गिरिजा, जगप्रीत, शरणप्रीत, दिव्या, सुजैन, रिया, नवनीत, मयंक, मनप्रीत, शाइना और मिताली को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर में कर्मजीत, खुशी बत्रा, दिव्या, प्रिया, ऋतिका, गिनिका, अलीशा, नंदिनी और शाइना शामिल रहीं।
सिमरनप्रीत कौर विशिष्ट अतिथि रहीं। वहीं, क्लाउथिंग एंड टेक्सटाइल्स विभागाध्यक्ष संदीप रीन को इंटरनेशनल विमेंस डे अवार्ड्स से नवाजा गया। डॉ. वरिंद्र गांधी ने उन्हें सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रमनीत कौर, डॉ. अंबिका कश्यप, बबिला चौहान और सुखमन गांधी रहीं।
फैशन शो में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न डिजाइनर परिधानों में अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। यहां प्राचार्या ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने और कौशला पर बल देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कार्य में कुशलता से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान डॉ. निरूपमा सैनी, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. प्रभजोत कौर, और रुही ग्रेवाल के साथ विभाग की चारु कुमार, दिवी पाठक, करिश्मा, शिल्पा रानी, मनीषा दत्ता, साक्षी कांबोज ने उपस्थित रहे। संवाद