फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहनों के लिए सजे उपहार, भाइयों की भीड़ से गुलजार हुए बाजार

Thu, 27 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन पर्व के लिए शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की रौनक बढ़ने लगी है। राखियों के साथ-साथ बहनों के लिए उपहार खरीदने के लिए भाइयों की भीड़ भी गिफ्ट दुकानों पर दिखाई देने लगी है। भाई अपनी बहनों के लिए पसंदीदा उपहार तलाश रहे हैं। कॉस्मेटिक गिफ्ट पैक, ज्वेलरी बॉक्स, परफ्यूम, घड़ियां, सॉफ्ट टॉय, फोटो फ्रेम और सजावटी सामान की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार रक्षाबंधन पर पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर कारोबार होगा।

शहर की विभिन्न गिफ्ट दुकानों पर 200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के उपहार उपलब्ध हैं। अलग-अलग बजट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने छोटे, मध्यम और प्रीमियम श्रेणी के गिफ्ट की विशेष रेंज तैयार की है। भाई अपनी बहनों की पसंद के अनुसार उपहार चुनने और बहनों भाइयों के लिए बेहतर राखी लेने में जुटी हुई हैं, जिससे बाजारों में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन


मुंडा माजरा स्थित प्रवीण जनरल स्टोर के संचालक मुकुल व चिट्टा मंदिर स्थित नागपाल गिफ्ट गैलरी के संचालक गोविंदा ने बताया कि उनकी दुकान पर पांच रुपये से 150 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। महिलाओं और युवतियों में 50 से 60 रुपये कीमत वाली डिजाइनर राखियों की मांग सबसे अधिक है। इस बार नए रंगों और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियां बाजार में आई हैं, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी दुकान पर 30 रुपये से 2000 रुपये तक के गिफ्ट उपलब्ध हैं।
-

ऑनलाइन खरीदारी के बावजूद बाजार में रौनक
ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने के बावजूद स्थानीय बाजारों की चमक बरकरार है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक उपहार को सामने देखकर उसकी गुणवत्ता, डिजाइन और कीमत की तुलना करने के बाद खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से पहले की अपेक्षा बाजारों में भीड़ कुछ कम जरूर हुई है।

करेड़ा की रोशनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पवित्र त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। पर्व के लिए घरों में पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
-
धानूपुरा की पूनम ने बताया कि रक्षाबंधन पर मायके और ससुराल दोनों जगह उत्साह रहता है। महिलाएं घरों की सफाई, पकवान और मिठाइयां तैयार करती हैं जबकि भाई उपहार खरीदते हैं। गांव में भी परिवार एकत्र होते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है।
विज्ञापन

-
कांहड़ी खुर्द की पिंकी ने कहा कि रक्षाबंधन के लिए बच्चों और युवतियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां, गिफ्ट और सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कई परिवार पूजा-अर्चना के बाद राखी बांधने का कार्यक्रम रखते हैं।

रक्षाबंधन के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद

रक्षाबंधन के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद

रक्षाबंधन के लिए राखी पसंद करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें