फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले पूरा करवाएं यमुना नदी पर तटबंधों का कार्य: राहुल हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 35
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। डीसी राहुल हुड्डा ने शु्क्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हथिनीकुंड बैराज स्थित विश्राम गृह में बाढ़ राहत कार्यों को लेकर बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि मानसून के मौसम से पहले सभी नहरों की सफाई करवाएं और यमुना के तटों पर बनाए जाने वाले तटबंधों का कार्य 30 जून तक पूरा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक में बाढ़ नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने जिले में बाढ़ नियंत्रण, जल भराव को रोकने व बाढ़ एवं बरसात के पानी की निकासी की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि जिले में नहरों की सफाई व तटबंधों पर काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 10.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो चुके है, शेष कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी आयुष सिन्हा, एसडीएम रादौर अमित कुमार, एसडीएम जगाधरी अमित गूलिया, अधीक्षक अभियंता रवि मित्तल, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, तहसीलदार छछरौली सुदेश कुमारी, नायब तहसीलदार छछरौली अमित कुमार, नायब तहसीलदार प्रतापनगर आनंद रावल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें