यमुनानगर। रेलवे पुल के पास निर्माण स्थल से जनरेटर का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ठेकेदार सहारनपुर के गांव शिजूड निवासी तासीन ने बताया कि वह पुल पर ग्रील बदलने का कार्य कर रहा था और साइट पर जनरेटर रखा हुआ था। 11 अप्रैल की शाम काम खत्म होने के बाद मजदूर वहां से चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे जब वह मौके पर पहुंचा तो जनरेटर का कीमती सामान गायब मिला। अज्ञात चोर रात के समय मौके से पार्ट्स चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत मिलने पर हमीदा चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। संवाद