फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गौरी शंकर मंदिर सड़क 99 लाख से बनेगी

Wed, 06 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के डीडी अग्रवाल स्कूल से शर्मा टेंट और जड़ौदा गेट से गौरी शंकर मंदिर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने सड़क निर्माण का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इन दोनों सड़कों का निर्माण 1.24 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
डीडी अग्रवाल स्कूल से शर्मा टेंट तक सड़क का निर्माण 25 लाख रुपये से किया जा रहा है। जड़ौदा गेट से गौरीशंकर मंदिर धर्मशाला तक सड़क निर्माण पर 99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष गर्ग ने बताया कि इन सड़कों की मंजूरी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के कार्यकाल में दी गई थी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण इनका निर्माण नहीं शुरू हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद अब प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन गई है। इसके बाद अब क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मनोज गुप्ता, प्रद्युमन सिंह लाड्डी, संदीप कुमार, शुभम गर्ग, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें