सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार ने बताया कि बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही हथिनी कुंड बैराज के पानी को डायवर्ट करने व अन्य कामों को सुचारू कर लिया जाता है। इस बार भी सभी गेटों व चैनल की सफाई की जा चुकी है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में जिले के 31 बाढ़ रोकथाम कार्यों की मंजूरी मिली थी, जिसमें से 17 कार्य पूरे हो चुके हैं । बाकी पर काम जारी है और 30 जून तक अधिकांश काम निपटा लिया जाएगा, लेकिन कुछ कार्य छह से सात जुलाई तक ही पूरे हो पाएंगे।
अधिकारी बोले
हरियाणा के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद करने पर काफी नुकसान होता था। जिसके चलते काफी समय से यमुना का जलस्तर और अधिक बढ़ने पर सप्लाई बंद किए जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अब एक लाख क्यूसेक पानी होने के बाद ही हरियाणा व उत्तर प्रदेश की नहरों की सप्लाई बंद की जाएगी। -आरएस मित्तल, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, सिंचाई विभाग।