फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में बीकॉम अंतिम वर्ष से गर्विश प्रथम

Mon, 07 Oct 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बीकॉम अंतिम वर्ष से गर्विश पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग व माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी इंडिया के सहयोग से हुआ। प्राचार्य डॉ. हरिंद्र सिंह कंग ने बताया कि इस वर्ष के उत्सव का विषय पर्यावरणीय स्वास्थ्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जलवायु परिवर्तन शमन व अनुकूलन के माध्यम से लचीले समुदायों का निर्माण रहा। इसमें जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों से निपटने में पर्यावरणीय स्वास्थ्य का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष से प्रज्ञा व हिमानी दूसरे व बीकॉम तृतीय वर्ष से आशीष तीसरे स्थान पर रहे। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी अंतिम वर्ष से यशिका, स्नेहा व एमएससी भौतिक विज्ञान से नैन्सी व नवप्रीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का समापन एमबीएसआई अध्यक्ष डॉ. एएम देशमुख व एमबीएसआई के राज्य अध्यक्ष डॉ. रूपेश देशमुख के विशेष धन्यवाद से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें