फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय विद्यालय से शिवालय के बीच पसरा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बिलासपुर द्वारा कस्बा में कूड़ा उठाने का कार्य एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। परंतु कूड़े का उठान करने में लापरवाही बरती जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा कूड़ा डालने के लिए जो साइट निर्धारित की गई हैं जहां दिनभर कूड़ा फैला रहता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी तो प्राचीन काली माता मंदिर व राजकीय प्राइमरी स्कूल के बीच गली में फैले कूड़े के ढेर से हो रही है। दिनभर फैले रहने वाले कूड़े से न केवल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा अन्य जगह से भी कूड़े का सही तरह से उठान नहीं हो रहा है।
ग्राम पंचायत बिलासपुर में पहली बार कूड़े का उठान टेंडर लगाकर एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से कस्बा से कूड़ा उठाने का ठेका दिया था। इसके लिए पंचायत कूड़ा उठाने वाली एजेंसी को हर माह एक लाख 51 हजार रुपये का भुगतान करती है।
विज्ञापन

कस्बा में 14 साइट हैं जहां से एजेंसी को कूड़ा उठाना है। प्राचीन काली माता मंदिर में शिव मंदिर है। जिसमें रोजाना दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने आते हैं। इसके साथ ही गली में राजकीय प्राथमिक पाठशाला है। जिसमें करीब 100 विद्यार्थी रोजाना शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। वहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक भी हैं।
कूड़ा फैले रहने से दिनभर स्कूल व मंदिर में दुर्गंध रहती है। इसका सीधा असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। कूड़ा उठाने के लिए बीईओ कार्यालय द्वारा भी कई बार पत्र लिखा जा चुका है। कुछ दिन सुबह-सुबह सफाई होती है।
इसके बाद फिर वही हालात हो जाते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि बार-बार यहां कूड़ा डाले जाने से वह भी परेशान हो गए हैं। जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है वहां पर सारा दिन बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जो कूड़े को दूर तक फैला देते हैं। इससे गली में भी गंदगी फैलती है। वहीं कूड़े पर मक्खी-मच्छर पनपते हैं। इसी तरह हड़तौल रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल के पास भी कूड़ा ऐसे ही फैला रहता है।
एजेंसी से कूड़ा उठवाया जा रहा है : कीर्ति रानी
ग्राम पंचायत बिलासपुर की सरपंच कीर्ति रानी का कहना है कि पहली बार कूड़ा उठाने का कार्य पंचायत द्वारा एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। एजेंसी को नियमित रूप से कूड़ा उठाने को कहा गया है। वह खुद निर्धारित साइट पर जाकर देखेंगी कि कूड़ा उठाया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें