फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कूड़ा उठाने वाले की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sat, 27 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पानी के कैंपर में हाथ धोने पर बढ़े विवाद के बाद दो अज्ञात युवकों ने कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी लहूलुहान होने तक उस पर चाकुओं से वार करते रहे। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। मृतक व्यक्ति फुटपाथ पर ही रहता था। ये वारदात वीरवार देर रात नौ बजे रेलवे रोड के नजदीक अग्रसेन चौक पर स्थित अंग्रेजी एवं देसी शराब ठेका पर हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज करने के बाद हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक व्यक्ति के कपड़ों की जांच की, किंतु कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में खालसा कॉलेज के नजदीक जमना विहार कॉलोनी के अजय कुमार ने बताया कि वह रेलवे रोड नजदीक अग्रसेन चौक पर रेहड़ी लगता है। 25 जुलाई को वह शाम चार बजे ठेके पर रूटीन की तरह रेहड़ी लगाने के लिए पहुंचा था। करीब शाम पांच बजे कूड़ा उठाने वाला एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और ठेके से शराब लेकर साइड में बैठकर पीने लगा। रात नौ बजे दो अज्ञात लड़के भी शराब के ठेके पर पहुंचे। शराब का देसी अध्धा लेने बाद दोनों ने फ्रूट चाट ली और साइड में बैठ कर शराब पीने लगे। शराब पीने के बाद उनमें से एक लड़का पास रखे पानी के कैंपर में हाथ धोने लगा, तभी कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने उसे कैंपर में हाथ धोने से रोका। इस बात को लेकर तीनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई और गाली गलौज तक पहुंच गई। इस पर लड़कों ने कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तैश में आकर एक लड़के ने पैंट की जेब से चाकू निकालकर उसकी छाती व पेट में कई वार किए। इसपर कूड़ा उठाने वाला व्यक्ति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों लड़के मौके से फरार हो गए।

-
शराब ठेके के करिंदे ने कॉल कर बुलाई पुलिस
दोनों युवकों के फरार होने के बाद शराब ठेके के करिंदे दीपक दुबे ने डायल 112 को कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मुकंद लाल नागरिक अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, अजय के मुताबिक जिस तरह से तीनों में आपस में झगड़ा हो रहा था, इससे देखने में झगड़ा रंजिश से जुड़ा लग रहा था। उधर, थाना शहर पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज कर दोनों लड़कों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। इसके अलावा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीम मामले में जुटी है जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें