फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गैप एनालिसिस और कार्यों पर किया मंथन

Sat, 10 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निगम अधिकारियों और स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की।
स्वच्छ भारत मिशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की टीम ने सिटी प्रोफाइल, गैप एनालिसिस और अब तक किए गए कार्यों पर मंथन किया गया।
बैठक में डोर टू डोर कचरा उठान, एमआरएफ सेंटर, जीरो वेस्ट वार्ड, शहर का सौंदर्यीकरण, वंडर पार्क, स्लम क्षेत्रों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, आरआरआर सेंटर, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन, वॉल पेंटिंग, सिटीजन फीडबैक, जन-जागरूकता कार्यक्रम, ई-वेस्ट कलेक्शन के लिए अलग वाहन, स्वच्छता चैंपियन का सम्मान, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और खुले कचरा प्वाइंट (जीवीपी) खत्म करने जैसे बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य फील्ड स्तर पर प्रभावी ढंग से और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें