फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदिबद्री के मंदिरों में मंत्रोच्चारण संग गंगाजल छिड़क किया शुद्धिकरण

Mon, 15 Apr 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। आदिबद्री स्थित मंदिरों में शरारती तत्वों की ओर से जूते समेत घुसने, प्रसाद को पांवों से कुचलने और पुजारियों को धमकाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिरों के शुद्धिकरण के लिए रविवार को मंत्रोच्चारण कर गंगाजल का छिड़काव किया गया।
वहीं आदिबद्री में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें काठगढ़ गांव से सरपंच राजबीर सिंह रामेश्वर, सुलतान सिंह, बाबू राम, जरनैल, जयकर्ण, आकाश राणा, राजेंद्र सिंह, हरि राम, बाबा दण्डी स्वामी अवनीश, आलोक, रमेश, आएसएस कार्यकर्ता व सनातन धर्म रक्षकों के अलावा सुलतानपुर, भट्टूवाला, रणजीतपुर, रानीपुर, रूलाहेड़ी, मुगलवाली, कोटला, साढौरा, नारायणगढ़, प्रतापनगर, लेदी, भगवानपुर गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रांत उपाध्यक्ष जयकर्ण ने कहा कि कुछ दिन पूर्व हिंदू आस्था के पवित्र स्थान श्री आदिबद्री मंदिर को कुछ विधर्मियों द्वारा अपवित्र करने का दुस्साहस किया गया। षड़यंत्र पूर्वक हिंदू समाज के कुछ सेवादारों को झूठे मुकदमें में फंसाने का प्रशासन पर दबाव बनाया गया। यह सही नहीं है। इसके लिए सभी को एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जिला प्रशासन को गहनता से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध करवाई अमल में लानी होगी।
एक विशेष समुदाय के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कार विहिप व बजरंग दल सहित पूरा समाज विरोध करता है। पूरे मामले काे लेकर पुलिस विभाग को टीम गठित कर मामले की जांच कर कार्रवाई की चाहिए। प्रशासन द्वारा गलत तरीके से कुछ युवकों को आधी रात को उनके घरों से उठा कर गिरफ्तार किया गया। एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जूते व चप्पल पहन कर मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने दरवाजे को तोडा, मंदिर के महंत को धमकी दी इसलिए उनको भी गिरफ्तार किया जाए।
किसी की धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने का किसी एक विशेष समुदाय को अधिकार नहीं है। श्री आदिब्रदी से हिमाचल में जाने के लिए मंदिर परिसर से गुजर कर जाना पड़ता है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। बैठक में श्राइन बोर्ड से मांग की गई कि हिमाचल जाने के लिए श्री आदिबद्री के समीप से अलग रास्ते का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मंदिर में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा मादक पदार्थ लाकर मंदिर को अपवित्र करने का दुस्साहस किया गया है। जिसके लिए मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद व समस्त हिंदू समाज के सहयोग से गंगाजल से मंदिर के शुद्धीकरण का कार्य किया गया है। सात दिन तक पूजा अर्चना का कार्य विधि विधान मंत्रों उच्चारण के साथ किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री राजेंद्र, आकाश राणा, जिला अध्यक्ष, उदयवीर शास्त्री, आनंद, जितेंद्र, सुभाष गौड़, प्रत्युष गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें