फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यायामशालाओं में होंगे खो-खो, कबड्डी व रस्साकशी जैसे खेल

विज्ञापन
हरिपुर कांबोयान की व्यायामशाला में योग करते आयुष योग सहायक। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। युवाओं को नशे व मोबाइल की लत से दूर करने के लिए व्यायामशालाओं पर योग के साथ खो-खो, कबड्डी व रस्साकशी जैसे खेल भी होंगे। इसके लिए आयुष विभाग की ओर से हर व्यायामशाला पर युवा क्लब का गठन किया जा रहा है। क्लब के सदस्य गांव के ही युवा होंगे और अपने जैसे गांव के अन्य युवा व किशोर वर्ग को योग के जरिये स्वस्थ रहने के अलावा खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी जैसे खेल कराएंगे।
विज्ञापन

ये युवा क्लब व्यायामशालाओं पर होने वाले समाज की कुरीतियों के विरोध व पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों से भी युवाओं को जोड़ेंगे। फिलहाल व्यायामशालाओं पर युवा क्लबों के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसके गठन का जिम्मा आयुष योग सहायकों को दिया गया है, जो खुद क्लब के संरक्षक रहेंगे। क्लब में पांच पदाधिकारी होंगे।
बता दें कि जिले में कुल 40 व्यायामशालाएं हैं। इनमें नौ आयुष विभाग के हवाले की जा चुकी है जबकि बाकी पंचायतों व जिला परिषद के पास है। आयुष विभाग को हस्तांतरित नौ में छह व्यायामशालाओं पर आयुष योग सहायक नियुक्त हैं। आयुष योग सहायक दीपक बडोला ने कहा कि क्लबों का गठन किया जा रहा है, जिसमें संबंधित व्यायामशाला के गांव से ही युवा शामिल रहेंगे। ये युवा अपने जैसे अन्य युवा व किशोर वर्ग को योग व खेल गतिविधियों से जोड़ेंगे, जिससे वह व्यस्त रहेंगे और उन्हें नशे या मोबाइल जैसी लत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


युवाओं की मांग मुताबिक खेल कराएंगे क्लब
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर ने बताया कि युवा क्लब अपनी-अपनी व्यायामशालाओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में युवाओं को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही उनके बीच खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी जैसे खेलों के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। इन खेलों के अलावा युवाओं की मांग मुताबिक खेल गतिविधियां कराएंगे। इसके अलावा नशे जैसी कुरीति के विरोध और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों के पक्ष में युवाओं को साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें