संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। नेहरू युवा केंद्र की ओर से तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने नौ पदकों पर अपना कब्जा जमाया।
छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के कोच रमनजीत सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में लंबी कूद में गगनदीप कौर ने पहला स्थान, तोशिबा ने दूसरा स्थान, सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में नफीस ने 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान, तानिया ने लंबी कूद में तीसरा और 400 मीटर में तीसरा स्थान हासिल किया।
भविष्य ने 400 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं की खो-खो प्रतियोगिता में छछरौली स्पोर्ट्स की लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया। छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी लंबरदार, कोच रमनजीत सिंह व सहायक को शिवम राणा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।