फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाकियू प्रधान को गिरफ्तार करने पर किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा शनिवार रात को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर यूनियन के खंड पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में बैठक कर रोष प्रकट किया। भाकियू के जिला प्रवक्ता सुभाष हड़तौल ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा तानाशाही रवैये को अपना कर किसान नेताओं को बिना किसी कारण के बंदी बनाया जा रहा है। इससे किसानों में रोष है। किसानों के साथ अनदेखी को किसी भी तरह से बर्दाशत नहीं किया जाएगा। भाकियू के माध्यम से किसानों की आवाज व मांगों को उठाया जाता रहा है। सुभाष ने कहा कि किसानों ने अपनी जायजा मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अभियान चलाकर सरकार को जागरूक करने का प्रयास किया है लेकिन प्रदेश सरकार सख्त रवैये से किसानों के साथ बर्ताव कर रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा आज तक किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए एक भी ठोस कदम नहीं उठाया है जिस कारण किसान भारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे है। किसानों ने कहा कि जिला प्रधान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर जिले के किसान जिला पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। इस मौके पर किसान जय पाल चमरौडी, जय सिह, साहिल, महिन्द्र, कर्ण सिंह, विनोद, सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें