फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के सामने शराब का ठेका खोले जाने से श्रद्धालुओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। श्रीहनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी के सामने शराब का ठेका खोले जाने से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने नगर निगम मेयर मदन चौहान व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर को इस मामले में हस्तक्षेप कर ठेका बंद करवाने की मांग की है। मंदिर सभा के प्रधान सुरेंद्र मग्गो ने बताया कि मंदिर के सामने मिष्ठान भंडार के साथ शराब का ठेका खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने शराब का ठेका खोले जाने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। उन्होंने बताया कि इन सब के बावजूद शराब का ठेका खोलने की इजाजत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम मेयर मदन चौहान व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू से भी आग्रह किया गया है कि वह तुरंत प्रभाव से इस ठेके को बंद करवाएं ताकि श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगर यह ठेका जबरदस्ती खोला जाता है तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें