यमुनानगर। प्रतापनगर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से गांव चंदाखेड़ी निवासी फर्नीचर कारोबारी 28 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई। थाना प्रतापनगरपुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चंदाखेड़ी गांव निवासी रवि कुमार ने शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई मनीष कुमार (28) व्यासपुर अड्डे पर स्थित वाही ट्रेडर्स फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। वह अपने भाई के साथ अलग-अलग बाइक पर प्रतापनगर से व्यासपुर जा रहा था।
गांव हाफिजपुर से थोड़ा आगे पहुंचे तो प्रतापनगर की तरफ से पीछे से तेज रफ्तार में बाइक सवार आया। उसने मनीष की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी अपनी बाइक समेत सड़क पर गिर गया था और उसे भी चोटें आई थीं। जब वह अपने भाई को संभालने लगा तो आरोपी मौका पाकर अपनी बाइक लेकर भाग गया।
इसके बाद निजी वाहन का इंतजाम कर मनीष को व्यासपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जगाधरी के अस्पताल भी इलाज करने से मना कर दिया। अंत में परिजन यमुनानगर के निजी अस्पताल डॉक्टरों नेे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।