यमुनानगर। पीओ स्टाफ की टीम ने चोरी के मामले में कोर्ट से भगोड़े घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। पीओ स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के गांव रामशरण माजरा में वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश पर थाना व्यासपुर में मामला दर्ज है। राजेश कोर्ट से भगोड़ा घोषित था। राजेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। अदालत में उसे जेल भेजने का आदेश दिया। संवाद