फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट बैंकिंग एक्टीवेट करने के बहाने महिला के अकाउंट से निकाले 27 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेट बैंकिंग एक्टिवेट करने के बहाने अज्ञात व्यक्ति ने महिला के अकाउंट से 27462 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पीएनबी में अकाउंट है। उसने नेट बैंकिंग शुरू करवाने के लिए गुगल पर पीएनबी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। जब उसने उस नंबर पर फोन किया तो आरोपित व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उससे कहा कि लिंक में सारी डिटेल भरकर भेज दो। जब उसने लिंक में डिटेल भरकर आरोपी के नंबर पर भेजी तो उसके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया। आरोपी व्यक्ति ने उसे ओटीपी नंबर मांगा। जब उसने आरोपी व्यक्ति को ओटीपी नंबर दिया तो उसने कहा कि 24 घंटे में उसे यूजर आईडी मिल जाएगी। महिला ने बताया इसके बाद उसके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए। चैक करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से 27462 रुपये कट गए हैैं। उसने दोबारा से उस नंबर पर फोन किया मगर उन्होंने उसका फोन नहीं उठाया। उसने इस बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें