फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोस्तों ने युवक की गर्दन पर कटर से किया हमला

Fri, 13 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बाइक की चाबी न देने पर हुए विवाद में दोस्तों ने गांव अलाहर निवासी युवक पर कटर से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव अलाहर निवासी आर्यन ने सदर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रादौर स्थित इस्जैक फैक्ट्री में काम करता है। आठ फरवरी को वह अपने चचेरे भाई कार्तिक के साथ बाइक पर कपालमोचन घूमने गया था। उनके साथ गांव के ही हिमांशु, विशाल और शिवम भी अलग बाइक पर गए थे। आर्यन के अनुसार घूमकर लौटते समय जब सभी दामला पहुंचे तो वह पेशाब करने के लिए रुक गए।
विज्ञापन

इसी दौरान कार्तिक ने उससे बाइक की चाबी मांगी, लेकिन उसने चाबी देने से मना कर दिया। इस बात पर हिमांशु, विशाल और शिवम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम ने जेब से कटर निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया
विज्ञापन

किसी तरह वह आरोपियों से बचकर बाइक लेकर चलने लगा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसे चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें