फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करने के बहाने युवकों ने महिला के एटीएम से निकाल लिए 11 हजार

विज्ञापन
जानकारी देती ठगी की शिकार महिला। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
कस्बा के छोटा बस स्टैंड स्थित एटीएम से महिला के खाते से दस हजार रुपये निकाल बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बहादुरपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि कुछ दिन छोटा बस स्टैंड के समीप बैंक से 40 हजार रुपये का लोन लिया था। बैंक से उसने 25 हजार रुपये निकलवा लिए थे। बाकी पैसे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाकि बचे रुपये निकलवाने के लिए सैंट्रल बैंक के एटीएम पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि पहले कभी एटीएम का प्रयोग नहीं किया था। पहली बार एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम के बहर खड़े दो युवकों से कहा कि उसे एटीएम चलाना नहीं आता आप पैसे निकालने में मदद कर दे। दोनों युवकों ने महिला से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में तीन चार बार डाला और पासवर्ड पूछ कर बोल दिया कि आपके खाते में पैसे नहीं है। महिला तुरंत बैंक पहुंच कर कर्मचारियों से खाते में पैसे नहीं होने का कारण पूछा। बैंक कर्मचारियों ने महिला का खाता चैक करने के बाद बताया कि कुछ समय पहले 11 बजकर 56 मिनट पर खाते से 11 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला ने तुरंत सैंट्रल बैंक में कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चैक करने को कहा। जिसमें दो लड़के महिला से एटीएम का प्रयोग कर पैसे निकालते दिखाई दिए। पीड़िता ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मनसा राम ने बताया कि महिला की शिकायत पर कारवाई करतते हुए बैंक में फुटेज चैक की। फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करवाने व मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें