खंड के गांव चंगनौली के रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर महिन्द्र सिंह के एसबीआई बैंक खाते से कुछ दिन पूर्व धोखे से 35 हजार रुपये की राशि निकाल ली। महिन्द्र सिंह ने राशि निकलने की सूचना मिलते ही बैंक शाखा व पुलिस को शिकायत दे कार्रवाई की मांग की।
महिन्द्र सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को वह अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। समारोह में बिजी होने के कारण वह अपने मोबाइल का मैसेज बाक्स नहीं चैक कर पाया। 26 नवंबर को सुबह जब मोबाइल का मैसेज बाक्स चेक किया तो पता चला कि 25 नवंबर को दो मैसेज में नौ हजार चवालीस पैसे निकले हुए थे। अगले दो मैसेज में 10023,10023 निकलने के थे। खाते से अचानक पैसे गायब होने पर आश्चर्य हुआ। अभी कुछ सोच विचार कर ही रहे थे कि थोडी देर के बाद खाते में कुल जमा राशि से पैसे निकलने का मैसेज आया। अगले दिन 27 नवंबर को वह बैक शाखा पहुंच कर खाते का चेक करवाया तो पता चला कि पहली दो राशि जिला बरवाला के रायपुररानी के किसी एटीएम से निकाली गई है। जबकि बाकि 10023 व 5023 रुपये बीकानेर से एटीएम के माध्यम से निकाले गए हैं। बैंक कर्मचारियों के द्वारा तुरंत उनके खाते का एटीएम बंद कर दिया। महिन्द्र सिंह ने धोखाधड़ी से खाते से 35 हजार रुपये निकालने की शिकायत पुलिस व बैंक शाखा को दी। वही बैंक प्रबंधक सुधीर कुमार झा ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नही आई है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।