फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का विजीटर वीजा लगवाने के नाम पर हड़पे 11 लाख, रुपये मांगने पर दंपति दे रहा सुसाइड की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का विजिटर वीजा लगवाने के नाम पर दंपति ने खेड़ी रांगड़ान निवासी हरप्रीत सिंह से 11 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। लेकिन आरोपियों ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही उसके रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर आरोपी उसे सुसाइड करने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पहले सीएम विंडो पर दी, इसके बाद एसपी को। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी रांगड़ान निवासी हरप्रीत सिंह ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसने ऑस्ट्रेलिया में विजिट करने के लिए जाना था। इस दौरान उसे पता चला कि विक्रम जैयसवाल विदेश भेजने का काम करता है। उसने आरोपी से संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने उसका ऑस्ट्रेलिया का विजिटर वीजा लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये की मांग की। उसने नवंबर 2018 में आरोपी विक्रम के एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में 11 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। तब आरोपी ने उससे वादा किया था कि अगर वीजा ना लगा तो वह उसके सब रुपये वापस कर देगा। लेकिन काफी समय बीतने पर भी आरोपी ने उसका विजिटर वीजा नहीं लगवाया। जब उसने आरोपी जैयसवाल से फोन पर बात की तो आरोपी उसे झूठे आश्वासन देता रहा, लेकिन उसका विजिटर वीजा नहीं लगाया। काफी समय बीतने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और उसे सुसाइड करने की धमकियां देना लगा। परेशान होकर बीती तीन फरवरी और पांच मार्च को उसने सीएम विंडो में शिकायत की। लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने एसपी को इसकी शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने अब मामले में आरोपी विक्रम जैयसवाल और उसकी पत्नी श्वेता जैयसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर लिया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि आरोपी विदेश भाग सकता है, इसलिए उसका पासपोर्ट जब्त किया जाए और मामले की जांच सीआईए पुलिस को सौंपी जाए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई दलसिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें