फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के दस्तावेज पर लोन लेने पर बैंक कर्मी सहित दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति के दस्तावेज पर लोन करवाने के आरोप में पुलिस ने बैंक कर्मचारी सहित एक युवक पर धोखाधड़ी, अपराधी षड़यंत्र सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित ने मामले की जुलाई में शिकायत एसपी को दी थी। जिसके बाद इसकी जांच इक्नोमिक सैल कर रहा था। जांच के बाद एचडीएफसी बैंक कर्मचारी नरेंद्र व साहिल नाम के युवक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुगलो निवासी रिंकु ने थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी। जिसके लिए वह बैंक से लोन लेना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दस्तावेज परिचित राहुल को दे दिए। राहुल ने जगाधरी वर्कशॉप निवासी एचडीएफसी बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह व शिवपुरी निवासी साहिल से लोन की बात की और दस्तावेज दोनों को दे दिए। रिंकु ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसका लोन करवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर फाइल बनाने के लिए कहा। बैंक कर्मी नरेंद्र उसकी फाइल बनाने लगा। एक दिन आरोपियों का फोन आया और मोबाइल नंबर पर जनरेट हुआ ओटीपी देने को कहा। पूछने पर उन्होंने कहा कि लोन के लिए फाइल बैंक में लगा रहे हैं। रिंकु का आरोप है कि उसके बाद उसे बताया नहीं गया कि लोन पास हुआ है या नहीं। जून में बैंक की ओर से कॉल आई और उसे लोन की किस्त जमा करवाने को कहा। उसने जब कहा कि उसका लोन नहीं हुआ है तो बैंक ने बताया कि उसका लोन चल रहा है। जिसकी किश्त जमा नहीं हुई है। जिस पर वह बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। वहीं किश्त न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि बैंक कर्मी ने आलाधिकारियों व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके दस्तावेजों पर लोन लेकर राशि हड़प ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे गांधी नगर के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि तफ्तीश के बाद ही मामला सामने आएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिंकु ने बताया कि बैंक के चक्कर लगाकर जब वह परेशान हो गया तो उसने जुलाई में इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने शिकायत मामले की जांच के लिए इक्नोमिक सैल में भेज दी। सैल ने मामले की जांच की। जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें