फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडी तुड़वाकर हड़पे साढ़े तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू ने पति के साथ मिलकर स्वर्गवासी ससुर की एफडी तुड़वाकर अपनी जेठानी के लाखों रुपये अपने बेटे और दो अन्यों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। देवरानी को जब इसका पता चला तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामला गांव अंटावा है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी बहू उसके पति सहित चार पर अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अंटावा निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके ससुर का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। उनके ससुर ने बैंक में अपने नाम की कुछ एफडी की हुई थी। दिसंबर 2015 में उसकी देवरानी ओमवती ने अपने पति ओमपाल के साथ मिलकर उसके ससुर की एफडी तुड़वा दी। देवरानी ने उसके हिस्से के तीन लाख 41 हजार 499 रुपये अपने बेटे योगेंद्र व एक अन्य परिचित रिंकी के नाम उनके खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस संबंध में उसे पता चला तो उसने अदालत में याचिका दायर कर दिया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दर्शना देवी की शिकायत आरोपी ओमवती, उसके पति ओमपाल, बेटे योगेंद्र व रिंकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें