फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एपीके फाइल भेज महिला के खाते से निकाले 3.58 लाख

Tue, 06 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठग अब डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। त्यागी गार्डन निवासी महिला को व्हाट्सएप पर डॉक्टर अपॉइंटमेंट की एपीके नाम से फाइल भेजकर साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से 3.58 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर महिला ने साइबर क्राइम थाना यमुनानगर में शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नीति धवन ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर तीन अक्तूबर को अज्ञात नंबर से डॉक्टर अपॉइंटमेंट की एपीके नाम की फाइल भेजी गई। फाइल को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट से संबंधित समझकर महिला ने उसे डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद साइबर ठग ने उनके मोबाइल व बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाकर खाते से रकम निकाल ली।
विज्ञापन

कुछ ही समय में बैंक खाते से अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 3.58 लाख रुपये की राशि निकल गई। खाते से रकम गायब होने का पता चलने के बाद महिला ने तुरंत साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लेनदेन का विवरण जुटाने के साथ ही ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर अज्ञात नंबर से भेजी गई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। साइबर ठग ऐसी फाइलों के जरिये मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंकिंग जानकारी चोरी कर सकते हैं। ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें