यमुनानगर। हरबंसपुरा कॉलोनी में व्हाट्सएप पर परिचित बनकर महिला ने 97 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीतू मोंगिया ने शिकायत में बताया की 20 से 21 सितंबर के बीच अज्ञात ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को उनका परिचित बताकर बातचीत की और अपनी बातों में फंसाकर उनसे कुल 97 हजार रुपये ठग लिए। रुपये गंवाने के बाद ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को उसके मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद