यमुनानगर। फेसबुक पर विज्ञापन के जरिये झांसा देकर एक युवक ने मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर 75 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। गांव कांसापुर निवासी रामपाल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को दोपहर उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के झांसे में आकर उन्होंने बताए गए को टीवी एप को डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड होते ही आरोपियों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और गूगल पे के माध्यम से उनके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बैंक डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद