फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी

Tue, 25 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र में युवक ने छह एकड़ जमीन बेचने के नाम पर करीब 36 लाख रुपये की रकम लेने और बाद में जमीन का कब्जा व रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर जठलाना थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव गुमथला राव निवासी संदीप सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी के लिए वह छह एकड़ जमीन खरीदना चाहते थे। उनका जमीन का सौदा छह लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ था। शिकायत के अनुसार 10 जनवरी को एक लाख रुपये ब्याना के तौर पर दिए गए। इसके बाद 12 जनवरी को पांच लाख, 20 जनवरी को 19.50 लाख और 22 जनवरी को 10 लाख रुपये अलग-अलग लोगों के माध्यम से दिए गए। 30 जनवरी को 50 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से शाहिद के नंबर पर भेजे गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने कहा था कि चार फरवरी को शादी होने के बाद पांच फरवरी को जमीन का कब्जा दे दिया जाएगा। पांच फरवरी को जब वह अपना सामान लेकर जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो वहां दूसरे लोग गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। पूछने पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पैसे दिए हैं, उनसे ही बात करो।
इसके बाद आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो उन्होंने बातचीत की और न ही जमीन का कब्जा दिया। पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर जिला अटॉर्नी से राय ली।
विज्ञापन

जिला अटॉर्नी कर्मबीर राठी ने छह अगस्त को दी राय में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला बनना बताया। पुलिस ने आरोपी करनाल निवासी शबील हैदर व मोहम्मद हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें